SPAD
SIGNAL PASSING AT DANGER
सदा सजग रहना तुम
SANTOSH KU MIREE
Loco Pilot/KRBA
देख उचित संकेत पुकारो।
ध्यान लगाकर काज सँवारो।।
संकेतो का पालन करना।
अति विश्वास कभी मत धरना।।
SANTOSH KU MIREE
Loco Pilot/KRBA
सदा सजग रहकर गति पालन।
सोच समझ फिर करना चालन।।
लाल काल है यह तुम जानों।
जन-धन छीनें यह तुम मानों।।
SANTOSH KU MIREE
Loco Pilot/KRBA
गति प्रतिबंध सदा ही पढ़ना।
पालन करते आगे बढ़ना।।
धैर्य कभी भी तुम मत खोना।
वर्ना होगा तुमको रोना।।
SANTOSH KU MIREE
Loco Pilot/KRBA
रोक शक्ति को पहले जाँचों।
तत्पश्चात उचित गति भांजो।।
चालन में बातें मत करना।
थैला को पहले मत भरना।।
SANTOSH KU MIREE
Loco Pilot/KRBA
मादक चीज कभी मत लेना।
आलस को मत आने देना।।
शांत चित्त रहकर तुम आना।
घर की चिंता संग न लाना।।
SANTOSH KU MIREE
Loco Pilot/KRBA
विश्राम पूर्ण करके आओ।
गाड़ी में झपकी मत खाओ।।
निर्धारित गति यान चलाओ।
कार्य करो सकुशल घर जाओ।।
SANTOSH KU MIREE
Loco Pilot/KRBA
अपनी संपत्ति इसे जानो।
जीवन दायनी इसे मानो।।
लाख टके की बात गुनो जी।
संतोष मिरी बोल सुनो जी।।
SANTOSH KU MIREE
Loco Pilot/KRBA
संकेत देखते रहो, जोर से पुकार कहो,
कभी भी पूर्वानुमान,
मत तो लगाइए!
सिग्नल एक जो छूटे, पूरा परिवार टूटे,
निर्भर हैं आप पर,
ध्यान से बढ़ाइए!
नियंत्रित रख गति, सजग हो कर यति,
अतिविश्वास साथ में,
गाड़ी ना चलाइए!
स्पेड करो आप जीरो, बन जाओ आप हीरो,
संरक्षा सुरक्षा रख,
कुशल घर जाइए!
SANTOSH KU MIREE
Loco Pilot/KRBA
इन ट्रेनिंग फिल्मों का उद्देश्य SPAD के मामलों के प्रति रनिंग स्टाफ को जागरुक करना है,
ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति को रोका जा सके।
इनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को ठेस पहुंचाना नहीं है।
यह विडियो लोको चालक एवं सभी संबंधित को जागरुक करने के मकसद से बनाया गया है,
हम चाहते है कि इन दूर घटनाओं की सीख से हम अपनी कार्य कुशलता बढाऐ और
रेल का परिचालन SPAD मुक्त करे।
MASTER MOBILE AUR SPAD
EFFECT OF FAMILY BEHAVIOUR ON WORKING RUNING STAFF
2017 08 16 SPAD BUA SKT IB
2017 09 10 SPAD BELGAHNA
2017 09 12 SPAD LATIA HS RHS
2017 09 25 SPAD LATIA HS RHS
2017 09 28 SPAD LATIA HS RHS
2017 11 12 SPAD DPH DURANTO
2017 12 13 SPAD GTW JRMG IB
2018 01 06 SPAD BUA SKT IB
EIGHT SPAD CASES BRIEF --> "AN ANATOMY OF SPAD"
